चेंबर में स्वतंत्र चुनाव लड़ने की शुरूआत, मोहन माहेश्वरी आगे आये

- संयुक्त अध्यक्ष पद पर लड़ेंगे, ऐलान किया
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के चुनावों में इस बार कुछ ज्यादा ही उठापटक चल रही हैं। व्हाईट हाउस अपने तीन प्रत्याशी अभी घोषित करने में हिचक रहा है, तो क्रियेटिव हाउस ने अपने पत्ते अभी विधिवत नहीं खोले है। इसी बीच एक चचित व्यापारी नेता मोहन माहेश्वरी ने ना व्हाईट हाउस ना क्रियेटिव हाउस का नारा देकर संयुक्त अध्यक्ष पद पर स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 
मोहन माहेश्वरी के इस ऐलान से चेंबर व्यापारी भी अचंभित है। जबकि यह माना जा रहा था कि वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल स्वतंत्र चुनाव लड़ने का सबसे पहले ऐलान करेंगे, क्योंकि उनको व्हाईट हाउस ने ऐनवक्त पर ठेंगा दिखा दिया है। हालांकि डा. प्रवीण अग्रवाल ने अपने पत्ते नहीं खोले है और न ही किसी प्रकार की मंशा जाहिर की हैं। इधर दबंग व्यापारी नेता मोहन माहेश्वरी के संयुक्त अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के ऐलान से चेंबर की राजनीति गरमा गई है। इस बार इस बात की संभावना है कि व्यापारी नेता जो व्हाईट हाउस और क्रियेटिव हाउस से धोखा खाये होंगे वह स्वतंत्र प्रत्याशी या स्वतंत्र हाउस के तौर पर चेंबर चुनावों में ताल ठोकेंगे। 
मैं चुनाव लड़ रहाः मोहन माहेश्वरी
व्यापारी नेता मोहन माहेश्वरी ने कहा कि उन्होंने चेंबर में संयुक्त अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। मोहन माहेश्वरी ने कहा कि अनुभव, समर्पण के साथ व्यापारी भाईयों का विश्वास उनके साथ है और वह चेंबर व व्यापारी हित में सबसे आगे रहेंगे, यह उनका वायदा हैं। 

posted by Admin
59

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->