विश्व पर्यावरण दिवस पर आरजेआईटी में 200 से अधिक पौधों का रोपण



ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरजेआईटी), बीएसएफ अकादमी ग्वालियर में वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान परिसर में 200 से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ए.के. आर्या, महानिरीक्षक (IG), एसटीसी बीएसएफ ग्वालियर उपस्थित रहे। उनके साथ श्री मनीष चंद्रा, कमांडेंट सीएसएमटी एवं ओएसडी-आरजेआईटी, डॉ. प्रशांत कुमार जैन, प्राचार्य, आरजेआईटी, डॉ. उमा शंकर शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, प्रो. गौरव भारद्वाज, एनसीसी समन्वयक, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पौधारोपण अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में योगदान दिया।

इस अवसर पर श्री ए.के. आर्या ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकेगा।

श्री मनीष चंद्रा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। ऐसे अभियान युवाओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

डॉ. प्रशांत कुमार जैन ने कहा कि आरजेआईटी में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरणीय एवं सामाजिक मूल्यों के संवर्धन पर भी विशेष बल दिया जाता है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को सतत विकास एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।


posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->