ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभापति मनोज तोमर ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी साथियों को एक-एक पौधा एवं स्वच्छता के प्रतीक स्वरूप डस्टबिन भेंट किया।
सभापति तोमर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पौधरोपण के साथ-साथ अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब समाज पौधरोपण और स्वच्छता दोनों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगा, तभी स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण का निर्माण संभव होगा।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।