डिप्टी चीफ इंजीनियर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सागर | पश्चिम मध्य रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि अधिकारी ने बकाया बिल के भुगतान के एवज में घूस मांगी थी। इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप की स्थिती बनी है।

दरअसल, पीड़ित ठेकेदार ने जबलपुर स्थित सीबीआई एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई का काम किया गया था। जिसके पूरा होने के बाद विभाग में लगभग एक करोड़ रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा थी। साथ ही बिल और पीवीसी बकाया भी लंबित थे। इसके चलते ठेकेदार ने विभाग के कई चक्कर लगाए। लेकिन, उसे बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसी बीच पश्चिम मध्य रेलवे में पदस्थ डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला से उसकी मुलाकात हुई।

आरोप है कि राशि और बकाया बिलों के भुगतान के एवज में डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। लेकिन, ठेकेदार उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसीलिए पीड़ित ने शिकायत सीधा जबलपुर स्थित सीबीआई एसपी कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत में जांच के बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी नारायण सिंह बुंदेला को सागर में ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

posted by Admin
398

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->