मुख्यमंत्री को सदबुद्धि प्रदान करने कांग्रेस असंगठित कामगार कर्मचारी प्रकोष्ठ ने किया यज्ञ

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की अमर्यादित एवं अनर्गल टिप्पणियों के विरोध में कांग्रेस असंगठित कामगार कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूप सिंह राजावत तथा शहर कांग्रेस कमेटी सुरेन्द्र यादव की उपस्थिति में थाटीपुर स्थित हनुमान मंदिर पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।
यज्ञ के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सद्बुद्धि प्रदान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक मर्यादाओं और शालीन भाषा के महत्व का स्मरण कराने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय भाजपा के नेता विपक्ष पर व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणियां कर अपनी राजनीतिक हताशा प्रकट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का पद केवल सत्ता का नहीं बल्कि प्रदेश की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रतीक होता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री स्वयं राजनीतिक शालीनता की सीमाएं लांघ रहे हैं। यह भाजपा की उस मानसिकता को दर्शाता है जिसमें विपक्ष का सम्मान करने के बजाय उसे अपमानित करने का प्रयास किया जाता है। 
कांग्रेस असंगठित कामगार कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूप सिंह राजावत ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ की गई टिप्पणियां न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं बल्कि प्रदेश की लोकतांत्रिक चेतना का भी अपमान हैं। सदबुद्धि यज्ञ में संजय सिंह राठौर, देेवेन्द्र चौहान , ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, पार्षद प्रमोद खरे, महादेव अपौरिया, आशुतोष शर्मा, ऋषभ भदोरिया, देवेन्द्र उपाध्याय, अश्वनी अगरैया, जितेन्द्र यादव, ओमवीर रजक, नीरज त्रिवेदी, अभिषेक भदोरिया, उपेन्द्र शर्मा, हिमांशू बोहरे, बबलू सोन सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मिलित थे।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->