वीरांगना बलिदान मेले का आयोजन 17 व 18 जून को: अध्यक्ष पवैया

ग्वालियर ।  ग्वालियर में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 17 व 18 जून को वीरांगना बलिदान मेले का भव्य आयोजन किया जायेगा। मेले की तैयारियों को लेकर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने गुरुवार को बाल भवन में जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। 
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने कहा कि 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन भी होगा। इसके लिये ग्वालियर के गोला का मंदिर चौराहा पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर साज-सज्जा भी की जाए। इसके साथ ही बलिदान मेले से पूर्व समाधि स्थल की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाए। साथ ही बलिदान मेला स्थल के समतलीकरण एवं साफ-सफाई को भी समय रहते पूर्ण किया जाए। मेला स्थल पर लगने वाली अस्त्र-शस्त्रों की प्रदर्शनी की तैयारी भी समय रहते पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि वीरांगना की प्रतिमा ही नहीं ग्वालियर में एक मात्र बलिदान स्थल है, इसका महत्व ही कुछ और है। पवैया ने कहा कि 17 व 18 जून को आयोजित बलिदान मेले के सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिये सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। 
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में कहा कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी बलिदान मेले का आयोजन पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित किया जायेगा। इसके लिये प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जायेंगीं। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने भी आश्वस्त किया कि नगर निगम की ओर से बलिदान मेले के आयोजन के संबंध में जो भी व्यवस्थायें की जाती हैं, वह समय रहते पूर्ण कर ली जायेंगीं। इस वर्ष भी मेला पूर्ण गरिमा व भव्यता के साथ आयोजित किया जायेगा। बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार उपस्थित थे। 

posted by Admin
52

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->