शिव महापुराण कथा 6 से, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

ग्वालियर। श्री हनुमत मंडल सेवा समिति के 33वें स्थापना वर्ष पर फूलबाग स्थित गेंद घर श्रीराम जानकी संकट मोचन हनुमान मंदिर में 6 से 12 जून तक शिव महापुराण और श्री शिव पार्थिव पूजन का आयोजन होगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष गोकुल बंसल ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। 
समिति अध्यक्ष गोकुल बंसल एवं समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि रोज शाम 4 से रात 8 बजे तक कथा व्यास अविरल कृष्ण जी महाराज कथा सुनाएंगे। कथा से पहले करौली वालान माता मंदिर, नया बाजार से कलश यात्रा निकलेगी। जो दाल बाजार, जयेन्द्रगंज होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। कलश यात्रा में महिलाएं लाल साडी पहनकर निकलेंगी। वहीं कलश यात्रा के साथ झांकियां भी निकलेंगी। कथा स्थल पर पार्थिव शिवलिंग का भी निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर सवा लाख षिवलिंग बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन पार्थिव शिवलिंगों का पूजन भी मौके पर ही होगा और उन्हें पास ही बनाए गए एक कुड में प्रवाहित किया जाएगा। कथा व्यास अविरल कृष्ण जी महाराज ने कहा कि अधिक मास में पूजन-दान का विशेष फल मिलता है, इसलिए यह आयोजन ग्वालियर वासियों के कल्याण के लिए किया जा रहा है। कथा के दौरान निशुल्क ज्योतिष परामर्श भी दिया जाएगा। 9 जून को पार्वती मंगल और शिव विवाह का आयोजन होगा।
मुख्य यजमान वीरेंद्र गुप्ता और सह यजमान मनीष गोयल, सीमा संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल होंगे। पत्रकार वार्ता में रामबाबू अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, सुनील गर्ग, उमेश उप्पल, संजय अग्रवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

posted by Admin
57

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->