प्रांतीय प्रधान ने आसनों की बारीकियों को समझाया
ग्वालियर। डीबी सिटी योग केंद्र पर प्रांतीय प्रधान भारतीय योग संस्थान लक्ष्मण सिंह परिहार का आगमन हुआ। इस मौके पर उनका स्वागत क्षेत्रीय प्रधान शिक्षा नगर एसपी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह परिहार, एसपी शर्मा, श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती शोभा गुप्ता, श्रीमती दीपिका वर्मा, श्रीमती कविता रोहिरा द्वारा सूक्ष्म क्रियाएं एवं आसनों का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में प्रांतीय प्रधान लक्ष्मण सिंह ने आसनों की बारीकियों को समझाया। श्री परिहार ने डीबी सिटी योग केंद्र द्वारा बनाये गये, हाजिरी रजिस्टर, कार्यकारिणी से संबंधित रजिस्टर एवं साधक साधिकाओं की जानकारी से सम्बंधित रजिस्टरों का अवलोकन कियाएवं क्षेत्रीय प्रधान शिक्षा नगर से सभी केन्द्रों पर इस प्रकार के रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। अंत में प्रार्थना एवं शांति पाठ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित साधकों की संख्या २० रही।