विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग: वार्ड क्रमांक 20, 27, 28, 59 एवं 60 की टीमों के बीच हुआ मैच

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 3:30 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 20 की टीम 20/बी एवं टीम 20/एफ के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 4:30 बजे वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/डी एवं टीम 60/पी के मध्य, तीसरा मैच सायं 5:30 बजे वार्ड क्रमांक 28 की टीम 28/सी एवं टीम 28/एच के मध्य, चौथा मैच सायं 6:30 बजे वार्ड क्रमांक 59 की टीम 59/डी एवं टीम 59/एफ के मध्य, पांचवा मैच सायं 7:30 से वार्ड क्रमांक 27 की टीम 27/बी एवं टीम 27/जी के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच सायं 8:30 बजे वार्ड क्रमांक 59 की टीम 59/बी एवं टीम 59/एच के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये गये।
मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने मुख्य अतिथि के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। आज टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि पवार शर्मा (वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी) मौजूद रही। आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 20 की टीम 20/बी एवं टीम 20/एफ के मध्य खेला गया। टीम 20/बी ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 20/एफ ने 8 ओवर में 73 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 20/बी ने 6 ओवर में 79 रन बनाये और जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच पुष्पेन्द्र को मिला। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/डी एवं टीम 60/पी के मध्य खेला गया। टीम 60/डी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 60 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 60/पी ने 3 ओवर 2 बाॅल में 63 रन बनाये और जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच अमन को मिला। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 28 की टीम 28/सी एवं टीम 28/एच के मध्य खेला गया। टीम 28/एच ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 28/सी ने 8 ओवर में 75 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 28/एच ने 8 ओवर में 79 रन बनाये और मैच जीत गई। मैन ऑफ द मैच जयदेव को मिला।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->