अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्रयादव 10 मई को बैठक लेंगे
ग्वालियर। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव 10 मई को ग्वालियर आकर जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिला बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, प्रबंधकों एवं प्रबंध प्रशासक की बैठक लेंगे। अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव 11 मई को ग्वालियर से भिण्ड जायेंगे एवं 12 मई को ग्वालियर जिले की विभिन्न समितियों का भ्रमण करेंगे।