विज्ञान महाविद्यालय में बीएड-एमएड प्रवेश प्रक्रिया जारी, 12 आवेदनों पर कार्यवाही
ग्वालियर। शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर में बीएड एवं एमएड प्रवेश समिति ने नवीन सत्र 2026-27 हेतु कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। शनिवार तक आनलाइन कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से कमियां प्राप्त होने पर 03 आवेदन लौटाए गए। पूर्ण रूप से भरे 09 आवेदनों को अग्रेषित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार इस कार्य हेतु प्रवेश समिति का गठन तीन दिन पूर्व कर उनका लाॅगिन पासवर्ड शासन से प्राप्त कर लिया गया था एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। मीडिया प्रभारी डॉ सुयश कुमार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया आनलाइन होने के कारण अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु सुविधा प्राप्त है और उन्हें केवल दस्तावेजों के सत्यापन हेतु मात्र एक बार निर्दिष्ट तिथि के पश्चात संबंधित महाविद्यालय में उपस्थित होना पड़ेगा।