sandhyadesh

नये रोजगार उत्पन्न करना मेरी प्राथमिकता: केशव सिंह

- राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष ने पदभार सम्हाला
ग्वालियर। राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने गुरूवार को भोपाल स्थित कामधेनु भवन पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की  आशा के अनुरूप मिले विभाग के माध्यम से जो भी काम संज्ञान में आयेगा उसे पूरा करने का प्रयास करूँगा एवं नयी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में नये रोजगार उत्पन्न करने का प्रयास मेरी प्राथमिकता रहेगी। 
पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री इमरती देवी, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, ग्वालियर मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह के साथ कई अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

posted by Admin
30

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->