sandhyadesh

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन रवाना

ग्वालियर आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। इसी के तहत शहर के सभी वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऑडियो जिंगल के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर श्री ललित किशोर ने ई-रिक्शा एवं विद्युत विभाग के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) श्री ऋतुराज सिंह चौहान, जिला न्यायालय ग्वालियर के न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री प्रियंक भारद्वाज तथा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
36

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->