sandhyadesh

सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः प्रद्युम्न सिंह तोमर

- ऊर्जा मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
ग्वालियर । ग्वालियर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। ग्वालियर में विकास की श्रृंखला निरंतर जारी है और हमारा लक्ष्य हर वार्ड को बुनियादी सुविधाओं से संपन्न करना है। विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात गुरूवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर के वार्ड-5 की विभिन्न बस्तियों में लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुये कही। 
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, उनके कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के नागरिकों को सड़क, सीवर, विद्युत आदि की समस्याओं से निजात मिलेगी। साथ ही कहा कि आमजन की सुविधा को देखते हुए शीघ्र ही इस क्षेत्र में संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ होने जा रहा है। संजीवनी क्लीनिक शुरू होने पर स्थानीय निवासियों को घर के नजदीक ही छोटी-छोटी बीमारियों के निशुल्क इलाज की सुविधा मिल सकेगी। ऊर्जा मंत्री तोमर ने आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराम कॉलोनी एवं मोतीझील क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान नागरिकों से सड़क, सीवर, जलापूर्ति, बिजली एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान श्रीमती लाली जाटव पत्नी नरेंद्र जाटव के निवास पर स्नेहपूर्वक भोजन किया। इस अवसर पर चिंटू परमार, प्रयाग तोमर, श्री जगत कौरव, शैली शर्मा, सतेन्द्र, रघुवीर राय, मुकुट जादौन, बच्चन किरार सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->