जैन मिलन महिला फालका बाजार ने श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को शीतल जल, शरबत, टोपी और साफी दे कर किया सेवा कार्य
**
ग्वालियर 1 में शुक्रवार को श्रमिक दिवस पर लाल मंदिर फालका बाजार के पास निर्माण कर रहे श्रमिकों को मंदिर में बुलाकर
जैन मिलन महिला ने सभी श्रमिकों को शीतल जल शरबत सर पर टोपी एवं सफी देकर मजदूर दिवस मनाया जिस प्रकार सभी श्रमिक खुश हुए कार्यक्रम का आयोजन किया अति वीर महेंद्र कुमार जैन (क्षेत्रीय अध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संगठन मंत्री संध्या जैन, क्षेत्रीय संयोजिका अनीता जैन, चेयरपर्सन संगीता जैन और दीपा मौजूद रहीं। इस अवसर पर सोनल, प्रतीक्षा, दीप्ति, गुंजन, शशि, प्रिया, रानी, प्रीति, प्रियंका और अंकिता सहित सभी वीरांगना बहनें सम्मिलित हुईं