वीर सावरकर सरोवर का आज ताला नहीं खोला तो कल ( 3 मई से) से काले झंडे हिंदू महासभा लगाइऐगी
चार को सीएम का विरोध के लिए जनसंपर्क शुरू,
======================
ग्वालियर ।अखिल भारत हिंदू महासभा , ग्वालियर-चंबल के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष सरला शर्मा ने जानकारी दी है कि एक सप्ताह पूर्व से हिंदू महासभा ने मांग की थी कि वीर सावरकर सरोवर प्रतिमा स्थल का मुख्य द्वार सुबह से शाम 5:00 बजे तक खोला जाए।लेकिन जिला प्रशासन, निगम प्रशासन, स्मार्ट सिटी और पुलिस प्रशासन एवं मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव लगातार अनदेखी कर रहे हैं। और क्रांतिकारी वीर सावरकर जी का इसे अपमान मानती हैं।जो हिंदू महासभा सहन नहीं करेगी। हिंदू महासभा ने आज से ग्वालियर शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं विस्तार की धीमी गति, क्रांतिकारियों का अपमान, 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक कर्ज में डूबता मध्य प्रदेश, सुरक्षा के नाम पर घटना हुआ पुलिस बल को लेकर सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है।
हिंदू महासभा ने चेतावनी दिए कि आज 2 मई तक यदि वीर सावरकर सरोवर प्रतिमा स्थल का मुख्य द्वार नहीं खोला गया तो 3 मई से काले झंडे लगाना हिन्दू महासभा पदाधिकारी प्रारंभ कर देगी जिससे 4 मई को ग्वालियर में आने वाले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का विरोध हो सके।
आज जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने मूलभूत सिद्धांतों विचारों से भटक रही है। वीर सावरकर जी को अपना प्रेरणा पुंज बताती हैं ओर आज तक उन्हें भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया। 28 मई को महामहिम राष्ट्रपति जी को स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर जी को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की। मांग करने वालों में राम बाबू सैन, पवन गुप्ता ,लोकेश शर्मा, मां लाल शर्मा ब्रह्म दत्त शास्त्री जोगेंद्र दीक्षित अशोक कुमार देवेंद्र कुमार पाठक, हेमराज जाटव,राहुल गुप्ता ,धर्मेंद्र बरेलिया, रोहित जाटव,सरला शर्मा, राधा गुप्ता, आदि मुख्य हैं।
,
,