sandhyadesh

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति झांसी की 77वीं बैठक आयोजित

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), झांसी की 77वीं बैठक मंडल रेल प्रबंधक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में झांसी नगर के 64 केंद्रीय कार्यालयों से आए सदस्यों एवं प्रतिनिधियों के साथ राजभाषा कार्यान्वयन की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु कार्यशालाओं का नियमित आयोजन आवश्यक है, जिससे सभी को राजभाषा नियमों एवं अधिनियम की समुचित जानकारी मिल सके। उन्होंने सभी कार्यालयों से इस दिशा में ठोस प्रयास सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी नंदीश शुक्ल ने हिंदी की देवनागरी लिपि को वैज्ञानिक एवं तर्कसंगत बताते हुए कहा कि कंप्यूटर एवं सॉफ्टवेयर एप्लिकेशनों में हिंदी का उपयोग निरंतर बढ़ रहा है। वहीं, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (गृह मंत्रालय), गाजियाबाद के सहायक निदेशक अजय कुमार चौधरी ने छमाही प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार हेतु सुझाव दिए।
बैठक का संचालन सचिव नराकास एवं राजभाषा अधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया। अंत में वरिष्ठ अनुवादक भगवान दास ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। बैठक के सफल आयोजन में श्रीकांत शर्मा एवं राजेश कुमार त्रिपाठी के योगदान की सराहना की गई।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->