आईटीएम ग्वालियर में तीन दिवसीय टेकफेस्ट ‘क्रोनोज-2026‘ का हुआ शुभारंभ
- क्रोनोज जैसे मंच छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः निदेशक डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार
- टेक्निकल और नाॅन टेक्निकल ईवेंट्स में 1000 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
ग्वालियर । आईटीएम ग्वालियर में तीन दिवसीय टेकफेस्ट ‘क्रोनोज-2026‘ का शुभारंभ किया गया। जहां वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और खेलों में बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रोनोज की खास बात यह रही इसका संचालन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। संस्थान के विक्रम साराभाई ब्लाॅक स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान की निदेशक डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार शामिल हुईं। इस अवसर पर डीन रिसर्च डाॅ. एसएस चैहान, डीन आईक्यूएसी डाॅ. राजीव सिंह राठौर, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यू डाॅ. नितिन दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के विभागध्यक्ष, डीन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न जिलों से आए काॅलेज और शिक्षण संस्थाओं के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं क्रोनोज प्रेसिडेंट हर्ष सिंह सेंगर, सेक्रेटरी अर्पित वर्मा, अथर्व भार्गव और देवांश माथुर सहित अन्य छात्र-छात्राओं को टेकफेस्ट क्रोनोज समिति में शामिल किया गया है।
क्रोनोज जैसे मंच छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः निदेशक डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार
आईटीएम ग्वालियर में तीन दिवसीय वार्षिक टेकफेस्ट ‘क्रोनोज-2026‘ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और संस्थान की निदेशक डाॅ. मीनाक्षी मजूमदार ने छात्र-छात्राओं को टेकफेस्ट क्रोनोज के अंतर्गत आयोजित प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि क्रोनोज जैसे मंच न केवल प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
टेक्निकल और नाॅन टेक्निकल ईवेंट्स में 1000 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
आईटीएम ग्वालियर में टेकफेस्ट क्रोनोज-2026 के अवसर पर प्रेसिडेंट हर्ष सिंह सेंगर ने टेकफेस्ट के बारे में विस्तार से बताया। वहीं अथर्व भार्गव ने विभिन्न तकनीकी, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं की झलक प्रस्तुत करते हुए आयोजन की जानकारी साझा किया। टेकफेस्ट ‘क्रोनोज-2026‘ के तहत विभिन्न टेक्निकल और नाॅन टेक्निकल ईवेंट्स का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में विभिन्न काॅलेज और शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत 1000 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा लेने आए हैं।