अजय गोयल एवं साधना भाभी के वैवाहिक वर्षगांठ पर भोजन वितरण किया
ग्वालियर| वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अजय गोयल एवं साधना भाभी के वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर जयारोग्य चिकित्सालय परिसर के अंदर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सामने आश्रय भवन में लगभग 400 जरूरतमंद लोगों, मरीज के अटेंडेंटों एवं असहाय लोगों को भोजन प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर अनिल जैन, जगदीश मित्तल, कमल गोयल, आशीष जैन, मुकेश सांघी, रमेश गोयल (लल्ला जी), पायल गोयल, सतीश गर्ग, हीतेंद्र अग्रवाल, लवेश सांघी, राजेश बंसल सहित कई वैश्य जन उपस्थित रहे|