sandhyadesh

निगम परिषद की बैठक में सीवर संधारण ठेका प्रथा व्यवस्था समाप्त करने का निर्णय

ग्वालियर ।  नगर निगम परिषद के विशेष अभियाचित सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में चर्चा जारी रहते बैठक 23 अप्रैल 2026 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 
निगम परिषद में  आयोजित बैठक सीवर संधारण व्यवस्था पर चर्चा हुई। जिसमें चर्चा उपरांत सभापति तोमर ने निर्णय सुनाते हुए कहा कि सर्वसम्मति से सीवर संधारण में ठेका प्रथा समाप्त की जाती है तथा अब नगर निगम व्यवस्था संभालेगा इसके लिए डेढ़ माह में नगर निगम सारी व्यवस्थायें कर ले और जब तक संबंधित ठेकेदार से ही कार्य कराये, यदि ठेकेदार कार्य में  लापरवाही करते है तो उसकी भुगतान रोक कर अमानत राशि जप्त की जाए एवं ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही करें आवश्यकता हो तो एफ आई आर भी करायें। उपरोक्त व्यवस्था विभागीय कराते हुए उस क्षेत्र के उपयंत्री एवं सहायक यंत्री पीएचई को जिम्मेदारी देते हुए अन्य प्रभार से हटाया जाता है एवं भविष्य में अन्य कोई प्रभार न दिया जाए। गंदे नाले एंव नाली जो सीवर में मिले हैं उनके मुहाने बंद कराकर अन्य व्यवस्था कराने हेतु क्षेत्र के जेडओ एवं सहायक यंत्री को आदेशित किया जाता है। सीवर व्यवस्था हेतु सुपर सकर मशीन जो क्रय की जा रही है उसमें संचालन एवं संधारण की राशि पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही सड़क सफाई व्यवस्था ठेके पर दी जा रही है, इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। 
इसके साथ ही मेयर इन काउंसिल द्वारा 330 सफाई श्रमिक रखे जाने हेतु अनुशंसा की गई है, चर्चा उपरांत इसमें से तीन-तीन कर्मचारी प्रत्येक वार्ड में  दिए जाए। निगमायुक्त परिषद द्वारा लिए गए इस निर्णय का पालन सुनिश्चित करें। परिषद में प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा प्रेषित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। बैठक के अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णाचार्य गजेन्द्रगढकर की धर्मपत्नि श्रीमती यशस्वनी गजेन्द्र गढकर, पार्षद नागेन्द्र राणा के बडे भाई ठाकुर अभिनेन्द्र सिंह राणा, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई अजय मिश्रा, मशहूर गायिका सुश्री आशा भोसले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीशा भुजवल, सेवा भारती एवं राष्ट्र उत्थान न्यास के अध्यक्ष विजय गुप्ता के आकस्मिक निधन होने पर निगम परिषद द्वारा दो मिनट का मौन रखते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई। 

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->