sandhyadesh

अनुराग की आवाज ने जीता दिल, सम्मान से गूंजा दतिया का नाम

दतिया। ग्वालियर में आयोजित एक सिंगिंग प्रतियोगिता में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए तीसरा स्थान हासिल करने वाले नवोदित गायक अनुराग श्रीवास्तव ने न सिर्फ मंच पर तालियां बटोरीं, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया। इसी आयोजन में दतिया की गायिका निहारिका वैश्य नें भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। अनुराग की इस उपलब्धि पर आज जितेन गुरु फिल्म प्रोडक्शन में उनका गर्मजोशी से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा। सम्मान समारोह में पत्रकार जितेंद्र गोस्वामी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, प्रशांत श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने अनुराग की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जितेंद्र गुरु ने कहा, “दतिया प्रतिभाओं की खान है। जरूरत है उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। ऐसे सम्मान कलाकारों का हौसला बढ़ाते हैं और नई प्रतिभाओं को आगे आने की प्रेरणा देते हैं।” अनुराग की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->