sandhyadesh

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना

ग्वालियर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में भी 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ललित किशोर ने लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश ऋतुराज सिंह चौहान सहित जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रियंक भारद्वाज व जिला विधिक सहायता अधिकारी कुमारी अंकिता शांडिल्य सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। ज्ञात हो 14 मार्च को जिला न्यायालय व कुटुंब न्यायालय सहित सिविल न्यायालय डबरा व भितरवार में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा।

posted by Admin
87

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->