ग्वालियर। परोपकार और भक्ति के संकल्प के साथ बजरंग भक्त मंडल द्वारा पिछले साढ़े छह वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में इस सप्ताह मंडल द्वारा गौमाता को लगभग 1200 किलो हरे चारे (हरी कुटी) का भोग लगाया गया। साथ ही मंडल की मासिक परंपरा के अनुसार श्रीमती गरिमा गोयल के निवास पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी हुआ।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि गौसेवा के इस पुनीत कार्य में के.के. राठी, अनिल गुप्ता, नमन अवस्थी, प्रमोद शर्मा, प्रसाद मुले, दीपाली शर्मा, आयुष संजीव दुबे, पूनम विनोद अग्रवाल, संतोष शिवहरे, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संजय श्रीवास्तव, राकेश बंसल का विशेष सहयोग रहा। गौसेवा के पश्चात मंडल के सदस्यों द्वारा श्रीमती गरिमा गोयल के निवास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। इस अवसर पर सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, सहसचिव नमन अवस्थी, दीपक सिंघल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संजय श्रीवास्तव, हरीश अग्रवाल, राकेश बंसल, सिद्धार्थ गुप्ता सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।