ग्वालियर । अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सभापति मनोज तोमर के द्वारा 3 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं हेलमेट का वितरण किया गया। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को बेहद खुशी हुई, क्योंकि दिव्यांग होने के कारण यह सभी जन चलने में लगभग असमर्थ थे। अब वह बिना किसी सहारे के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
आमखो स्थित अपने निज निवास कार्यालय से सभापति मनोज तोमर द्वारा रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 3 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का निशुल्क वितरण किया गया। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिल जाने से यह लोग अब बिना किसी के आश्रित हुए अपनी मर्जी से शहर में कहीं भी आ जा सकते हैं। इसके साथ ही यह अपना छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकते हैं ।