जीडीए के 12 ईडब्ल्यूएस भूखंडों का लाटरी से किया आवंटन
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को आनंद नगर योजना के अंतर्गत 12 ईडब्ल्यूएस भूखंडों के पंजीयन एवं भूखंड क्रमांक की लॉटरी प्रक्रिया संपादित की गई। 12 भूखंडों के विरुद्ध कुल 187 आवेदन प्राप्त हुए थे। लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन विभिन्न श्रेणियों में किया गया जिसमे अनुसूचित जाति से 1, अनुसूचित जनजाति से 1, दिव्यांग से 1, अन्य पिछड़ा वर्ग से 1, सामान्य महिला से 1, सामान्य वर्ग से 7 शामिल हैं। अब लॉटरी में चयनित हितग्राहियों को निर्धारित राशि जमा करने हेतु पत्र द्वारा सूचित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक संपदा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।