BJP प्रदेश अध्यक्ष की बेटी की हार्ट अटैक से मौत, लंबे समय से थीं बीमार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया है। निधन की सूचना मिलने के बाद हेमंत खंडेलवाल भोपाल से बैतूल पहुंच गये है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुरभि लंबे समय से अस्वस्थ थीं। जन्म से ही स्वास्थ्य समस्याओं के कारण परिवार उनकी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहता था और उनका नियमित उपचार जारी था। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी नियमित फिजियोथेरेपी कराई गई थी। इसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और दोपहर करीब 12 बजे हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से उनका निधन हो गया। सुरभि के निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और परिचितों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।