दिवाली से पहले नगर निगम का विशेष सफाई अभियान, चार मुख्य मार्गों से हटाई धूल

ग्वालियर । दिवाली के पावन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर में विशेष साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त  अभिषेक चौधरी के सख्त निर्देशानुसार शहर की सड़कों पर डस्ट फ्री रखने के लिए सड़कों पर जमी धूल और गंदगी को हटाने की कार्रवाई की गई। 
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की सुंदरता और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्य मार्गों और सड़कों पर धूल हटाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान सड़कों पर फैली धूल को पूरी तरह से साफ किया गया, जिससे शहरवासियों को स्वच्छ और धूलमुक्त वातावरण मिल सके। नगर निगम द्वारा शहर में 132 मुख्य मार्गों को चिन्हित किया गया है, जिसमें सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 54 में कंपू आमखो पर 1000 बिस्तर अस्पताल मुख्य मार्ग के फुटपाथ पर जेडिंग मशीन से धुलाई कराई गई एवं सड़कों से धूल साफ कराई गई। इस दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामचंद्र धौलपुरिया, जेड एच.ओ विजय कुमार, डब्ल्यूएचओ अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही बहोडापुर से रामाजी का पुरा, कटोराताल रोड, दीनदयाल नगर गेट नम्बर 1 तक के मार्गों एवं डिवाइडरों की धूल को साफ किया गया। 

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->