ग्वालियर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए मदाखलत विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान यातायात में बाधक हाथ ठेलों, फुटपाथों पर लगाए गए फड़ों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाकर मार्गों को आवागमन के लिए सुचारू कराया गया।
नगर निगम के नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह चौहान के निर्देशन में मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा पूर्व विधानसभा अंतर्गत गांधी रोड पर कलेक्टर बंगले के गेट के बाहर फुटपाथ पर बैठे भिखारियों का सामान जप्त कर हटाया गया। इसके बाद दीनदयाल नगर में कॉम्पलैक्स के अन्दर से काउन्टर जप्त कर हाथ ठेले काउंटर को हटाने की सख्त हिदायत दी गई एवं जप्त किया सामान को मदाखलत कार्यालय में जमा कराया गया। इसके साथ ही ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी के निर्देशन में कॉलोनीपुरा घास मंडी में ईट ,पत्थरो सीमेंट बजरी से बनी पक्की बाउंड्री को एवं अन्य स्थाई अतिक्रमण को तुडाई की गई तथा अवैध अतिक्रमण हटाया गया। दक्षिण विधानसभा अंतर्गत माधवगंज चौराहे से रॉक्सी पुल तक रोड पर अतिक्रमण किए हुए हाथ ठेलों को हटवाने की कार्यवाही की गई। साथ ही ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग न. 6 में सुलभ शौचालय निर्माण कार्य हेतु अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया एवं द्वारा न लगाने की हिदायत दी गई।