खेल जीवन के अभिन्न अंग है: प्रो. विवेक पांडे
मध्य प्रदेश व्हीलचेयर रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा आज अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में नवंबर में प्रस्तावित व्हीलचेयर राष्ट्रीय रघुवीर फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम चयन हेतु ट्रायल सेवर लगाया गया सीवर का शुभारंभ करते हुए लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पांडे ने कहा कि खेल अक्षम को सक्षम निशक्त को सशक्त और समर्थ को समर्थ बनाते हैं इससे राष्ट्र प्रेम सामाजिक समरसता भावनात्मक मानसिक और समग्र विकास होता है वर्तमान में जापान में नागौर या में चल रहे पैरा एशियाई खेलों का उल्लेख करते हुए प्रोफेसर पांडे ने कहा की 114 पदक जीत कर भारत में भारतीय तिरंगे किसान को बनाए रखा है 30 स्वर्ण और 35 रजत जीतकर भारत ने अपनी पिछली स्थिति में और सुधार किया है, जिन बेटियों के प्रति समाज में बोझ महसूस किया जाता था ।बेटियां आज अपने परिवार, प्रदेश और राष्ट्र का नाम अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर रोशन कर रही है ।आज की दूसरी अतिथि कमला राजा कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर साधना श्रीवास्तव ने कहा , आप मध्य प्रदेश की ओर से एक श्रेष्ठ टीम लेकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सहभागिता कीजिए हम सभी आपके साथ हैं उल्लेखनीय है कि कमला राजा कन्या महाविद्यालय कई वर्षों से इन आयोजनों में मदद कर रहा है वहां का स्टाफ और प्राचार्य सभी मिलकर के दिव्यांगजन को राष्ट्र का सशक्त नागरिक बनाने में अपनी उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ ग्वालियर के अध्यक्षा अनामिका अग्रवाल, उनकी पूरी टीम ने सभी खिलाड़ियों को टीशर्ट उपलब्ध करवाई। अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल केंद्र के उपनिदेशक सिद्धार्थ श्रीनेत्र तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र तोमर जी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। मध्य प्रदेश के कप्तान अजीत प्रजापति तथा कप्तान राजेश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को तथा अतिथियों को विश्वास दिलाया कि हम श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व नारी शक्ति के प्रति वर्तमान समाज में होने वाले हिंसक व्यवहार की निंदा की गई और इस हेतु इनर व्हील क्लब ऑफ ग्वालियर ने एक रैली का आयोजन किया तथा समाज को संदेश देने का प्रयास किया की नारी का सम्मान ही राष्ट्र के लिए सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण कदम है। अपने अध्यक्ष से उद्बोधन में मध्य प्रदेश व्हीलचेयर रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ओ पी दीक्षित ने ग्वालियर के सकारात्मक तथा प्रगतिशील समाज की सराहना करते हुए कहा यह विचार आया 10 दिन पूर्व आया कि एक श्रेष्ठ टीम के चयन हेतु प्रतियोगिता करना उचित होगा। मध्य प्रदेश की सभी जिलों से सहयोगिता होनी चाहिए ताकि सभी दिव्यांगजन इसमें समाविष्ट हो सके और ग्वालियर के स्वस्थ समाज ने आयोजन में अकथनीय सहयोग किया। उल्लेखनीय है कि आयोजन को राज्य सरकार से कोई पैसा नहीं मिलता। यह केवल समाज पोषित आयोजन है। अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल केंद्र दिव्यांगजन के समावेशन हेतु सदैव तत्पर प्रतीत होता है। हम उनके प्रति साधुवाद प्रकट करते हैं। अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, इंजीनियर राजेंद्र सिंह भदोरिया, योगेश बिसारिया,मोहित जोशी, राम कुशवाह भी उपस्थित थे। लीग मैच प्रारंभ हो चुके हैं।कल सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा ।समापन समारोह 27 अक्टूबर को अपराह्न 3 से 4:00 बजे के बीच संपन्न होगा।