पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर का 14 वां सामूहिक करवा चौथ पूजन 29 अक्टू, को सनातन धर्म मंदिर में सभी तैयारियां संपूर्ण

                                   


*समिति द्वारा आयोजन स्थल पर सुहागानों को फोटो लेने के लिए बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट*

ग्वालियर 26अक्टूबर सोमवार को करवा चौथ पूजन की तैयारी को लेकर पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर की आज एक अहम बैठक रखी गई जिसमें पिछले 13 वर्षों से अभूतपूर्व सफलता के साथ कराए जाने वाले सामूहिक करवा चौथ को इस वर्ष भी समिति द्वारा विधि विधान से ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक करवा चौथ पूजन 29 अक्टूबर को सनातन धर्म मंदिर में 4:00 बजे से पूजन प्रारंभ होगा,आयोजन को लेकर समिति बनाई गई जिसमें *मुख्य संयोजिका सिम्मी अजीत कुकरेजा, लक्ष्मी जुनेजा, एवं सह संयोजिका ममता बेदी, पूजा शर्मा, एवं व्यवस्थापक प्रमिला मारवाह, रम्मी आनंद,रविंद्र पनबंदा,अनिल शर्मा,राकेश शर्मा,* को बनाया गया, और उन्हें जिम्मेदारियां दी गई आयोजन में समिति एवं पंजाबी समाज की सुहागने सामूहिक रूप से करवा चौथ का पूजन करेगी,आयोजन में यह होंगे सम्मानित 
 *(1)नई वधु को*
(2) *पति-पत्नी दोनों का एक साथ व्रत रखने वाले जोड़े को*
(3) *सुंदर मेहंदी रचनेवाली सुहागन को*
(4) *16 श्रृंगार से सुसज्जित सुहागन को*
(5) *वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाली जोड़ी को एवं इन सब के ऊपर तीन लोगों की निर्णायक कमेटी जिसमें रूपा झांम, भावना भागचंदानी, एवं डॉ. उर्वशी मारवाह को जज नियुक्त किया गया है जो बेस्ट प्रतिभागी को प्राइज देकर प्रोत्साहित करेंगे, समिति द्वारा स्वागत एवं सम्मानित किया जाएगा बैठक में मुख्य संरक्षक कुलबीर भारद्वाज, अध्यक्ष अशोक मारवाह, प्रमिला मरवाह, सचिव जीके सूरी,रश्मि सूरी, संयुक्त अध्यक्ष दिनेश भल्ला, संरक्षक मनोहर लाल भल्ला, उपाध्यक्ष नरेंद्र बेदी,डॉक्टर राहुल सपरा,‌अजय सपरा, युवा अध्यक्ष सुधांशु भारद्वाज, उमंग भारद्वाज, मीडिया प्रभारी राजू पंडित आदि उपस्थित रहे

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->