ग्वालियर। शा. वृंदासहाय पी जी महाहविद्यालय डबरा में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 22अक्टूबर को किया गया, जिसमें वी आर जी कॉलेज टीम प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी योग प्रतिभा, अनुशासन एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। टीम मैनेजर क्रीड़ा अधिकारी डॉ दीपा वर्मा थी। टीम में दिव्या शर्मा, स्वाति शर्मा, मनीषा कटारे, सृष्टि यादव, आसिका बघेल एवं प्रिंसी नरवरिया ,मुस्कान शर्मा एवं खुश्बू ने विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महाविद्यालय में खिलाड़ियों को योग का प्रशिक्षण योगा टीचर नैन्सी जैन द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ एस के श्रीवास्तव एवं क्रीड़ा समिति के सदस्यों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी गई।