व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश की ट्रायल प्रक्रिया 25 से 27 तक

व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 25 से 27 अक्टूबर 2026 तक अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण केंद्र फॉर डिसएबिलिटी स्पोर्ट्स (ABVTCDS), ग्वालियर में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय व्हीलचेयर रग्बी टूर्नामेंट 2026 एवं राष्ट्रीय चैंपियनशिप हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
इस तीन दिवसीय आयोजन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य मध्य प्रदेश में व्हीलचेयर रग्बी को बढ़ावा देना, दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए योग्य खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया संचालित करना है।
उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुये अध्यक्ष, व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के ओ. पी. दीक्षित ने बताया कि तीन दिनों तक होने वाली विभिन्न खेल गतिविधियाँ में 25 अक्टूबर 2026  खिलाड़ियों का आगमन एवं पंजीकरण, खेल वर्गीकरण (Classification) तथा व्हीलचेयर रग्बी के नियमों और विनियमों पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल के नियमों, तकनीकी पहलुओं एवं प्रतियोगिता संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।
26 अक्टूबर 2026 को प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा। इसके पश्चात व्हीलचेयर रग्बी के लीग मैच एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
27 अक्टूबर 2026  प्रतियोगिता की शेष गतिविधियों के बाद शाम 4:00 बजे समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य
व्हीलचेयर रग्बी एक टीम खेल है, जो शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ियों को अपनी क्षमता, कौशल, रणनीति और टीम भावना प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराने, उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
एसोसिएशन का मानना है कि खेल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन समाज में समान अवसर एवं समावेशी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश ने मीडिया, खेलप्रेमियों एवं आम नागरिकों से इस आयोजन को प्रोत्साहन देने तथा दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
पत्रकार वार्ता में प्राचार्य केआरजी कालेज डा साधना श्रीवास्तव , अनुराधा कुशवाह एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->