हिंदू महासभा ग्वालियर से मथुरा तक निकालेगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा , कल से निशुल्क पंजीयन होंगे

ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर के पदाधिकारी ने चामुंडा धाम कोटेश्वर पर हिंदू महासभा के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य अतिथि में संपन्न बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आसन्न से डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि गीता जयंती पर ग्वालियर से मथुरा तक हिंदू महासभा के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा का शुभारंभ 20 दिसंबर को चामुंडा मंदिर कोटेश्वर से प्रारंभ होकर सैकड़ों भक्तों के साथ पदयात्रा करते हुए फूल बाग प्राचीन श्री कृष्णा मंदिर पर पहुंचेगी जहां पर साधु संतों का आशीर्वाद लेकर श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति यात्रा मुरैना, आगरा, धौलपुर, आगरा ,मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि पर जाएगी। हिंदू महासभा के नेताओं ने न्यायालय में भी भगवान श्री कृष्ण जी की जन्म भूमि की मुक्ति के लिए प्रकरण पंजीयन किया हुआ है। पदयात्रा में भाग लेने वालों के लिए पंजीयन शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर से चामुंडा धाम कोटेश्वर एवं हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में किए जाएंगे। भगवान श्री राम और गिरिराज जी के समक्ष भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति यात्रा का संकल्प दिलाया गया। संचालन मुकेश राठौर ज्ञान सिंह यादव ने किया।इस अवसर पर रामकिशन राठौर, सुरेंद्र राठौर,वीरेंद्र राठौड़ देवेंद्र कुमार लाली राठौर, दीनानाथ कुशवाहा,बंटी राठौर रवि झा बृजमोहन कुशवाहा कल सिकरवार, भरोसी धाकड़ अर्जुन राठौर सहित बड़ी संख्या में भाग लिया। सुरेंद्र राठौर , मीडिया प्रभारी

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->