निगम परिषद की बैठक 29 अक्टूबर तक के लिये स्थगित
ग्वालियर। नगर निगम परिषद के विशेष अभ्याचित सम्मेलन का आयोजन निगम अध्यक्ष मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय में किया गया। बैठक में एजेण्डे के बिन्दू क्रं. 1 नगर निगम ग्वालियर में की गई, डीपीसी पर चर्चा के सम्बंध में सदन के सदस्यगणों द्वारा अपने विचार रखे गये। निगम परिषद में डीपीसी पर चर्चा जारी रहते निगम अध्यक्ष तोमर ने परिषद की बैठक 29 अक्टूबर तक के लिये स्थगित की गई।