संजय अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल

भारतीय जनता पार्टी  नई दिल्ली कार्यालय में प्रेस व मीडिया के सामने व्यापार और उद्योग के राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता व समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव व इंडियन नेशनल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गए। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कठिन काम और विजन को देखकर लिया है। वे भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र (विकसित भारत) बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को पूरा करने में योगदान देना चाहते हैं।
आज की यह घटना भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह दिखाती है कि भाजपा की विचारधारा और राष्ट्रीय विकास के लिए लिया गया संकल्प हर दिन आगे बढ़ रहा है। मोदी जी की विचारधारा और विकसित भारत राष्ट्र बनाने की उनकी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी परिवार में जाने का फैसला लिया है ऐसा कहा संजय अग्रवाल ने। संजय अग्रवाल ने कहाँ कि इस बार भाजपा 400 सीटे पार भी करेगी और देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प  प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिया है उसे 140 करोड़ भारतवासी मिलकर पूरा भी करेंगे। 

posted by Admin
178

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->