भाजयुमो के यह स्तंभ भाजपा प्रत्याशी के लिये मेहनत में सबसे आगे रहे
(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। लोकसभा चुनाव में ग्वालियर संसदीय क्षेत्र का रिजल्ट चाहे कुछ भी आये, लेकिन भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह की जीत के लिये भाजपा के यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी जमकर मेहनत की। भाजयुमो के प्रभारी व पूर्व प्रदेश पदाधिकारी विनय जैन के नेतृत्व में भाजयुमो की टीमें जिलाधीश प्रतीक तिवारी की अगुआई में वार्ड और मंडल स्तर तक प्रचार अभियान में लगी रही। भाजयुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। घर-घर संपर्क किया और बाइक रैली भी निकाली। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने भाजयुमो पदाधिकारियों की ज्यादा पूछपरख नहीं की, लेकिन पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी धर्म का अनुशरण कर काम में लगे रहे।
दिनरात लगे रहे विनय जैन
विनय जैन भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अधिकारी है और वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री के पदभार के साथ भाजयुमो के प्रभारी हैं। विनय जैन ने भाजपा में जिम्मेदारी निभाते हुये भाजयुमो की भी कमान सम्हाले रखी। उन्होंने जिलाध्यक्ष प्रतीक शर्मा को साथ लेकर भाजयुमो की टीमें बनाई, जो मंडल, वार्ड व बूथ स्तर पर काम करती रही। विनय जैन के कुशल प्रभार में भाजयुमो कार्यकर्ताओं दोगुने चैगुने जोश से लगे रहे।
जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने शानदार कमान सम्हाली
भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने अपने पदाधिकारियों को साथ लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी और प्रत्याशी के प्रचार अभियान को बल दिया। प्रतीक शर्मा ने प्रचार के लिये हर आने वाले प्रचार प्रमुख के लिये अपने दल लगाये और सभाओं की जिम्मेदारी भी सम्हाली। जिससे भाजयुमो कार्यकर्ता वार्ड व मंडल स्तर पर सबसे ज्यादा सक्रिय दिखाई दिये। जिले के शहरी क्षेत्र के 60 वार्डों पर जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने सभी वार्ड अध्यक्षों को उनके वार्ड की जिम्मेदारी दी।
हर वार्ड में कार्यक्रम के लिये सक्रिय रहे महामंत्री यशराज तोमर
भाजयुमो जिला महामंत्री यशराज तोमर ने अपने जिलाध्यक्ष प्रतीक शर्मा की परछाई बनकर भाजयुमो विंग को भाजपा प्रत्याशी के लिये प्रचार प्रसार में जोड़ा। उन्होंने हर वार्ड में नवमतदाताओं के लिये सम्मेलन आयोजित कर उन्हें पार्टी से जोड़ा और मतदान के लिये मतदान बूथों पर कार्यकर्ता तैनात किये।
निर्दोष शर्मा भी प्रचार अभियान में आगे रहे
भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री व पूर्व में जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार रहे निर्दोष शर्मा ने भी भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के लिये अपने दर्जनों समर्थकों के साथ दक्षिण व पूर्व में कमान सम्हाली। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम प्रचार अभियान को गति देने के लिये किये और दक्षिण में बाइक रैली भी निकाली। जबकि विशेष बात यह है कि निर्दोष शर्मा अब भाजयुमो के पदाधिकारी नहीं है, लेकिन वह भाजयुमो के एक स्तंभ के रूप में जाने जाते रहे हैं।
अब कुल मिलाकर स्थिति यह है कि भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के लिये जमकर काम किया, लेकिन प्रत्याशी व उनके नवरत्नों ने भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सुध भी नहीं ली।