राजऋषि महाराजा अम्बरीषजी का जन्म महोत्सव पर एक चल समारोह 25 अक्टूम्बर को
शरद महोत्सव पर खीर प्रसाद का वितरण भी होगा
ग्वालियर । माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज जिला ग्वालियर के प्रवक्ता ओमप्रकाश जाजौरिया (सासंद प्रतिनिधि) द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि 25 अक्टूबर 2026 रविवार को महान युग पुरूष चक्रवति सम्राट राजऋषि महाराजा अम्बरीषजी का जन्म महोत्सव नई पीढ़ी में आध्यत्मिक संस्कारांे से तथा राष्ट्रधर्म और संस्कृति के प्रति जागृति भाव उत्पन्न करने के उददेश्य से अपरान्ह 4 बजे से महाराजा अम्बरीषजी के छायाचित्र के साथ मधुर बैण्डबाजे व शहनाई की ध्वनि के साथ एवं परम् पवित्र केसरिया ध्वजों को लहराते हुये घोडे व बग्गीयो के साथ सेकडों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नगर के प्रमुख मार्गो में त्याग बलिदान देशभक्ति तथा आध्यात्म भावनाओं को जागृत करते हुये तथा महाराजा अम्बरीषजी के जयकारो के साथ निकाला जायेगा। इस अवसर पर माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सगंठन जिला ग्वालियर के जिला अध्यक्ष- दिनेश कुमार वर्मा ने सरकार से माग की है कि राजऋषि महाराजा अम्बरीषजी का जीवन चरित्र को पाठ्यक्रम में शमिल किया जावे
उन्होंने बताया कि चल समारोह का स्थान स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा आरती, पुष्पवर्षा एवं स्वागत की तैयारीयाँ की गई है। चल समारोह प्रमुख प्रमुख मार्गो से होता हुआ अग्रसेन पार्क दौलतगंज पहुचेगा अग्रसेन पार्क में महाराज अम्बरीषजी की पूजा अर्चना एवं महाआरती के साथ जन्म महोत्सव एवं शरद महोत्सव की पावन बेला पर खीर प्रसादी का वितरण किया जावेगा।
चल समारोह का स्थान स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा आरती, पुष्पवर्षा एवं स्वागत की तैयारीयाँ की गई है। चल समारोह प्रमुख प्रमुख मार्गो से होता हुआ अग्रसेन पार्क दौलतगंज पहुचेगा अग्रसेन पार्क में महाराज अम्बरीषजी की पूजा अर्चना एवं महाआरती के साथ जन्म महोत्सव एवं शरद महोत्सव की पावन बेला पर खीर प्रसादी का वितरण किया जावेगा।
ज्ञातव्य है कि महाराजा अम्बरीष ऐसे राजऋषि थे जिन्होने चक्रवति सम्राट होने के बावजूद भी अपने सम्पूर्ण जीवन को भगवान की भक्ति एवं मानव सेवा में लीन कर दिया आपके शासनकाल राम राज्य के आर्दशो पर आधारित रहा। माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ग्वालियर के तत्वाधान में यह आध्यमिक कार्यक्रम सम्पादित कर नई पीढ़ी को महापुरूषों के आर्दशों से जोडने के उददेश्य से मनाया जा रहा है माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भारत सरकार से आग्रह करता है कि चक्रवति सम्राट महान प्रभु भक्त महाराजा अम्बरीषजी का जीवन चरित्र को पाठ्यक्रम में शामिल किया जावे, समस्त श्रद्धालुओ से चल समारोह में शामिल होने की अपिल करने वालो में माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सगंठन जिला ग्वालियर के जिला अध्यक्ष- दिनेश कुमार वर्मा , ओमप्रकाश जाजौरिया, गंगासेवक वर्मा, विजय वर्मा, हुकुमचन्द्र वर्मा, संजय सोनी (किटकिरिया), शुभम जाजौरिया, सुमित माथुर, कपिल सोनी, मनोज वर्मा, विकास वर्मा, आदि प्रमुख है।