मंत्री कुशवाह ने जरूरतमंद दिव्यांगों को मोटराइज्ड इलेक्ट्रोनिक व्हीलचेयर प्रदान की

ग्वालियर ।  सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को जरूरतमंद दिव्यांगों को मोटराइज्ड इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर प्रदान की। मंत्री कुशवाह ने समाधिया कॉलोनी स्थित अपने स्थानीय कार्यालय पर समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसन्धान मण्डल (सक्षम संस्था) की ओर से यह मोटराइज्ड इलेक्ट्रोनिक व्हील चेयर वितरित कीं।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड व्हीलचेयर दिव्यांगों के जीवन में आत्मनिर्भरता, सुगमता और स्वावलंबन की नई राह प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिये तमाम कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->