विकास और सांस्कृतिक वैभव भाजपा के नेतृत्व में ही संभव: विधायक भूपेन्द्र सिंह



दतिया। पूर्व गृहमंत्री , खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उपरांय में आयोजित मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव की आमसभा में शामिल हुए और भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी के लिए जनसमर्थन मांगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के साथ ओरछा की प्रसिद्ध एतिहासिक धरोहर शीशमहल का अवलोकन किया। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के साथ सम्मेलन में हिस्सा लिया। 
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने दांगी क्षत्रिय समाज की बैठक ली जहां उनका समाजजनों ने भावपूर्ण स्वागत किया। दतिया में ब्रजरानी गार्डन में आयोजित दांगी क्षत्रिय समाज की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि दतिया के विकास की पटकथा भाजपा की सरकार ने ही लिखी है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और क्षेत्र के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में दतिया के विकास को शिखर तक ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ही दतिया के विकास और सांस्कृतिक वैभव को आगे ले जा सकती है। सिर्फ विकास से ही क्षेत्र, समाज और परिवार की समृद्धि आती है। दतिया की जनता विवेकशील है और वह विकास के मार्ग को अच्छी तरह पहचानती है जो कि भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है।
बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में अपना संकल्प स्पष्ट किया। बैठक को दतिया दांगी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री धीरू सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का मंच संचालन भगवत सिंह दांगी ने किया। तत्पश्चात् पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने ग्राम रेड़ा सहित अनेक ग्रामों में जनसंपर्क कर ग्राम बैठकों में हिस्सा लिया और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए जनसमर्थन मांगा।
दांगी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में माधव सिंह दांगी, भगवत सिंह दांगी, लल्लू सिंह दांगी, नाथूराम सिंह दांगी, गुलजारी सिंह दांगी, प्रशांत सिंह दांगी, रमेश दांगी, बृजभूषण सिंह दांगी, अरविंद सिंह दांगी, रामकुमार सिंह दांगी, एलएस दांगी, केपी दांगी, गौरव सिंह दांगी, रेशू दांगी, मुकेश सिंह दांगी, जीतू सिंह दांगी, केशव सिंह दांगी, राजेंद्र सिंह दांगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित थे। ग्राम रेड़ा की बैठक में ग्राम रेड़ा जनसंपर्क माधव सिंह, धीरू सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष दतिया, श्रीराम सिंह, बहादुर सिंह, रामकुमार सिंह, केशव सिंह, स्वामी शरण सिंह, राघवेन्द्र सिंह, वल्दन विश्वकर्मा, रामकृष्ण सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, रामअवतार तिवारी, पप्पू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->