व्हाइट हाउस के प्रत्याशियों ने किया बसंत विहार में जनसंपर्क


ग्वालियर | मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशियों ने सघन जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है इसी तारतम्य में आज व्हाइट हाउस के सभी प्रत्याशियों ने बसंत बिहार में सघन जनसंपर्क किया एवं हाउस के लिए समर्थन की मांग की| 


व्हाइट हाउस के संयुक्त अध्यक्ष पद के दावेदार डॉक्टर विनोद जैन ने कहा कि हमें सभी व्यापारियों का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है| वहीं बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है उन्होंने कहा की जो आस्था और विश्वास व्हाइट हाउस ने मुझे प्रत्याशी बनकर दिया है| मैं व्यापारियों की छोटी-छोटी समस्याएं बहुत दूर करने का भरपूर प्रयास करूंगा यह मेरा पहला चुनाव है| उन्होंने कहा नई टीम नई सोच के साथ काम करती है| वहीं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सनी येलो पेज के संचालक सुनील अग्रवाल सनी ने बताया कि मैं पिछले 20 वर्षों से चेंबर में सदस्य के साथ-साथ व्यापारियों के हित कार्य कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा| उन्होंने कहा कि  आज छोटे-छोटे व्यापारियों की अनेक समस्याएं हैं, जिनका समाधान करना मेरा प्रथम उद्देश्य है | उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस की जीत सुनिश्चित है क्योंकि व्हाइट हाउस के प्रत्याशियों को व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है|

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->