29 IAS के तबादले: कर्मवीर भोपाल, शैलेंद्र रीवा के कमिश्नर बने; मुकेश गुप्ता जेल विभाग के प्रमुख सचिव बने

मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को 29 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने भोपाल और रीवा संभाग के कमिश्नर बदल दिए हैं। संजीव सिंह को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि कर्मवीर शर्मा भोपाल और शैलेंद्र सिंह रीवा के नए संभागायुक्त होंगे। रीवा संभागायुक्त बाबू सिंह जामोद को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। मुकेश चंद्र गुप्ता को जेल विभाग का प्रमुख सचिव, डॉ. ई. रमेश कुमार को राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव और विवेक कुमार पोरवाल को खनिज साधन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश में 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं

  1. मुकेश चंद्र गुप्ता (1998) – सचिव, मप्र मानवाधिकार आयोग से प्रमुख सचिव, जेल विभाग बनाए गए।
  2. डॉ. ई. रमेश कुमार (1999) – प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग नियुक्त किए गए।
  3. विवेक कुमार पोरवाल (2000) – प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग से प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग बनाए गए।
  4. संजीव सिंह (2005) – संभागायुक्त, भोपाल से सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाए गए।
  5. बाबू सिंह जामोद (2006) – संभागायुक्त, रीवा से सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग नियुक्त किए गए।
  6. दीपक सिंह (2007) – राज्य निर्वाचन आयोग से आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बनाए गए।
  7. आलोक कुमार सिंह (2008) – मुख्यमंत्री सचिवालय से पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक नियुक्त किए गए।
  8. अमित तोमर (2009) – पंजीयन महानिरीक्षक से प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम बनाए गए।
  9. सतेन्द्र सिंह (2009) – आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं से आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनाए गए।
  10. कर्मवीर शर्मा (2010) – आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संभागायुक्त, भोपाल नियुक्त किए गए।
  11. भास्कर लाक्षाकार (2010) – आयुक्त, कोष एवं लेखा से आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति बनाए गए।
  12. दिनेश श्रीवास्तव (2010) – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग नियुक्त किए गए।
  13. शैलेंद्र सिंह (2010) – सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संभागायुक्त, रीवा बनाए गए।
  14. सौरव कुमार सुमन (2011) – पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से आयुक्त-सह-संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण नियुक्त किए गए।
  15. नेहा मारव्या सिंह (2011) – अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग से संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं बनाई गईं।
  16. मनोज पुष्प (2011) – सहकारिता विभाग से संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाए गए।
  17. प्रीति जैन (2011) – संभागीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, इंदौर से संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय), इंदौर बनाई गईं।
  18. रोहित सिंह (2012) – अपर सचिव, वित्त विभाग से प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम नियुक्त किए गए।
  19. हर्षिका सिंह (2012) – संचालक, बजट से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) बनाई गईं।
  20. भारती जाटव ओगरे (2012) – अपर सचिव, खनिज साधन विभाग से अपर सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग नियुक्त की गईं।
  21. अमनबीर सिंह बैंस (2013) – ऊर्जा विकास निगम से आयुक्त, कोष एवं लेखा विभाग बनाए गए।
  22. कैलाश वानखेड़े (2013) – अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन से अपर सचिव, ऊर्जा विभाग नियुक्त किए गए।
  23. अमर बहादुर सिंह (2013) – अपर आयुक्त, राजस्व, जबलपुर संभाग से अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग बनाए गए।
  24. पवन कुमार जैन (2013) – अपर आयुक्त, राजस्व, सागर संभाग से उप सचिव, सहकारिता विभाग नियुक्त किए गए।
  25. रानी बाटड़ (2014) – उप सचिव, सहकारिता विभाग से उप सचिव, श्रम विभाग एवं सचिव, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल नियुक्त की गईं।
  26. विनय निगम (2014) – महाप्रबंधक, पाठ्य पुस्तक निगम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) बनाए गए।
  27. मंजूषा विक्रांत राय (2016) – उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग से उप सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग बनाई गईं।
  28. शैली कनाश (2019) – संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय), इंदौर से संभागीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, इंदौर बनाई गईं।
  29. अरविंद कुमार शाह (2021) – अपर आयुक्त, नगर निगम, जबलपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत, भोपाल नियुक्त किए गए।

posted by Admin
694

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->