भाजपा राज में भू माफिया बे खौफ़: मध्य प्रदेश किसान सभा


ग्वालियर/ भारतीय जनता पार्टी के राज्य में अपराधी और भूमाफिया पूरी तरह से निरंकुश हो गए हैं उन्हें प्रशासन और कानून का भय नहीं रहा है और इसका सबसे ज्यादा खामियाजा गरीब और सीधे-साधे लोगों को उठाना पड़ रहा है |
ग्राम अजयपुर में श्रीमती अमरिया कुशवाहा की दो बीघा कृषि भूमि जिस भूमि पर उसके चार बेटे सब्जी की पैदावार करके अपना भरण पोषण कर रहे हैं उस जमीन पर भूमाफियाओं ने फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कराकर अपने नाम कर लिया है जबकि भूमि स्वामी श्रीमती उमरिया भाई को इसकी कोई खबर नहीं है, यहां तक कि उनके फर्जी अंगूठे भी लगवा लिए हैं |
 इस तरीके से यह सैकड़ो की संख्या ऐसे मामले पूरे जिले भर में चल रहे हैं बेश कीमती सरकारी जमीनों को हड़पना, सीधे-साधे गरीब नागरिकों की जमीनों को हड़पने और उन जमीनों पर बिल्डिंग बनाकर करोड़ों रुपए का मुनाफा डकारना और उसका उसका एक हिस्सा प्रशासन और राजनेताओं को पहुंचाना यह पूरा का पूरा खेल ग्वालियर में चल रहा है|
हालत यह हो गए हैं अमरिया बाई को लेकर जब थाने गिरवी में इसकी शिकायत की जाती है तो थाना प्रभारी आवेदन लेने तक से मना कर देते हैं और वह कहते हैं कि हम इसमें कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, मतलब साफ है कि सारे लोग मिलकर गरीबों बेसहारा और गरीब किसानों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं |
इस संबंध में आज की पत्रकार वार्ता के माध्यम से मीडिया के माध्यम से इस लूट को जनता मे उजागर करना चाहते है, ताकि शासन और प्रसाशन कि कारगुजारियों का आम जनता के बीच भन्दाफोड़ हो सके, 
हमे यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं की मध्य प्रदेश किसान सभा की ओर से श्रीमती अमरिया बाई और उसके बेटों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ और उन्हें न्याय दिलाने के लिए, उनकी जमीन को बचाने के लिए उच्च प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की जाएगी और इसके बाद भी अगर अपराधियों को सजा और पीड़ित परिवार को न्याय नही मिलता तो आंदोलन भी किया जाएगा|

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->