अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर400 साधक एक साथ साधना करेंगे : पवन गुप्ता
ग्वालियर | भारतीय योग संस्थान, मध्यप्रदेश प्रान्त, जिला ग्वालियर दक्षिण की कोर ग्रुप की बैठक जिला प्रधान पवन गुप्ता की अध्यक्षता में गुलमोहर सिटी केन्द्र पर की गयी, जिला मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया, कि आज सबसे पहले सभी सदस्यों को आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल की योग साधना करायी गयी|
प्रिशिक्षकों को साधना से संबंधित आवश्यक सुझाव जिला मंत्री राजेश वर्मा एवं जिला संगठन मंत्री रेखा गुप्ता ने ध्यान रखने वाली बातों को रखा इसके बाद बैठक की गयी जिसमें जिला प्रधान पवन गुप्ताजी ने बताया कि 21 जून को 12 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यू सिटी सेंटर स्थित सनशाइन गार्डन में भारतीय योग संस्थान के कुशल प्रिशिक्षकों द्वारा ध एक साथ 400 साधकों को योगाभ्यास कराने का लक्ष्य रखा गया है सभी कार्यकर्त्ता घर घर जाकर लोगों को सामूहिक योग साधना के लिए कार्ड देकर आमंत्रित करेंगे, व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए बिभिन्न प्रकार की समितियों का गठन किया गया| बैठक में सभी ने अपने विचार रखे एवं जिला प्रधान ने गठित समितियों की जानकारी देकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की|
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, समस्त क्षेत्रीय प्रधान प्रतिभा चौहान, रमा सक्सेना, संध्या सक्सेना क्षेत्रीय मंत्री विजय धाकड़, रेखा गुप्ता, स्वाति ताम्बत, कार्यकारिणी सदस्य अशोक कपूर . आर सी अमलानी , गुलमोहर केन्द्र प्रमुख ममता दुबे, क्षेत्रीय विस्तारक ममता गर्ग, जी एस छावड़ा, समस्त केंद्रों के केन्द्र प्रमुख, बंदना सिसोदिया, चन्द्रकेतु नीखरा, सुदीप नागर,अशोक गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, मधु पहारिया, मोनिका वर्मा, स्वाति तोमर, ऊषा सिरोलिया, आर बी एस चौहान सहित अन्य साधक सम्मिलित हुए, जिला संगठन मन्त्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन किया एवं जिला मन्त्री राजेश वर्मा ने आभार व्यक्त किया|