संघ शताब्दी वर्ष पर युग प्रवर्तक डा हेडगेवार नाटक का मंचन 22 को


ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ के आदय सरसंघचालक डा केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित एक नाटय प्रस्तुति युग प्रवर्तक डा हेडगेवार का मंचन 22 जून सोमवार को अटलबिहारी वाजपेयी सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय में सायं साढे छह बजे से किया जाएगा। नाटक पूर्णतः निःशुल्क है। नाटक का मध्यप्रदेश में 46 वां संस्करण है। 
उक्त जानकारी आज बुधवार को पत्रकारों को देते हुये संघ के विभाग संघ चालक प्रहलाद सबनानी ने बताया कि यह नाटक स्थानीय संस्कार भारती के मार्गदर्शन में नागपुर के नादब्रम्ह संस्था के 45 कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इसमें जरूरत पडने पर 25 स्थानीय कलाकार भी हिस्सा ले सकेंगे। इस नाटय के माध्यम से डा हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला जायेगा। उल्लेखनीय है कि शताब्दी वर्ष की श्रंखला में पूरे देश में लगभग 200 से अधिक स्थानों पर नाटक का मंचन किया जायेगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग का सहयोग प्राप्त है। अभी तक मध्यप्रदेश में 5 स्थानों पर मंचन किया जा चुका है। 
नाटक के संरक्षक रवि भुसारी जी है वहीं निर्माता पदमाकर धानोकर हैं जबकि नाटक के लेखक डा अजय प्रधान तथा निर्देशक सुबोध सुदीकर है। संगीत संयोजन शैलेश दाधी द्वारा किया गया है। नाटक में डा हेडगेवार के बचपन से लेकर राष्ट्र निर्माण संगठन को खडा करने की भूमिका उनके विचारों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। नाटक दो घंटे का होगा। यह ध्वनि एवं प्रकाश माध्यम से होगा। इसमें सेट एलईडी वाल्व होगा । विभाग संघ चालक सबनानी ने अधिक से अधिक लोगों से नाटक देखने पहुंचने की अपील की है। 
पत्रकार वार्ता में संयोजक संस्कार भारती शेखर दीक्षित, संस्कार भारती कला प्रांत प्रमुख प्रदीप दीक्षित तथा चन्द्रप्रताप सिंह संस्कार भारती महामंत्री भी उपस्थित थे। इस अवसर पर एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया। 

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->