चेम्बर ब्रेकिंगः अध्यक्ष पर नहीं लड़ेगा क्रियेटिव, अन्य पांच पोस्ट पर फोकस

(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। मप्र चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों का आगाज हो चुका है। चेंबर के दोनों हाउस अपनी रणनीति में लग गये है। व्हाईट हाउस ने अपने तीन और क्रियेटिव हाउस ने अपने पांच प्रत्याशी उतारकर चुनावी सरगर्मी ला दी है। इसी बीच ब्रेकिंग खबर यह है कि क्रियेटिव हाउस इस बार अध्यक्ष पद का प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतारेगा। अब चेंबर चुनावों में सीधा मुकाबला व्हाईट हाउस के पारस जैन और स्वतंत्र चुनाव लड़ने का बिगुल फूंकने वाले वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल के बीच होगा।
बुधवार की अब बड़ी खबर क्रियेटिव हाउस से निकलकर आई है कि हाउस के कर्ताधर्ताओं ने अब अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी उतारने का फैसला त्याग दिया हैं। पहले क्रियेटिव कोर ग्रुप के विजय गोयल, हेमंत गुप्ता, राधेश्याम भाकर, मुकेश अग्रवाल, जगदीश मित्तल की रणनीति यह थी कि हम अध्यक्ष पद पर किसी भी चेहरे को उतार देते है जिसमे राधाकिशन खेतान का नाम सामने आया था लेकिन खेतान ने चुनाव लड़ने से स्पष्ट मना कर दिया है, जिससे क्रियेटिव हाउस से अब कोई डमी प्रत्याशी भी अध्यक्ष के लिये चुनावी मैदान में नहीं आना चाहता। 
विशेष बात यह है कि स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले व्हाईट के बागी व वर्तमान चेंबर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल के सामने क्रियेटिव के लोग या उसके नेता आने को तैयार नहीं है। उनका मानना है कि हम बेवजह अध्यक्ष पद पर हारने के लिये क्यों लड़े, हम तो चेंबर की अन्य पांच सीटों संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मानसेवी सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष को जीतने पर ध्यान देंगे। क्रियेटिव हाउस का यह भी कहना है कि हम इस बार पांचों सीटों को दमदारी से लड़ रहे हैं और हमारे प्रत्याशी भी बेहद योग्य व चेंबर सदस्यों व्यापारियों में अलग बेहतर छवि रखने वाले हैं।
इसी कारण क्रियेटिव ने अध्यक्ष पद के लिये अपना प्रत्याशी लड़ाने का फैसला अब त्याग दिया है और संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव राकेश अग्रवाल (रोम कम्प्यूटर), सहसचिव राकेश अग्रवाल (श्रीराम गारमेंटस) व कोषाध्यक्ष अजय गोयल के चुनाव पर ही फोकस करने का निर्णय लिया है। 

posted by Admin
114

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->