स्मार्ट मीटर के विरोध में चला हस्ताक्षर अभियान
ग्वालियर। स्मार्ट मीटर, अघोषित बिजली कटौती, गरीबों के काटे जा रहे कनेक्शन, मनमने बिजली के बिल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आवहन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के नेतृत्व में ग्वालियर विधानसभा के वार्ड 14 के सेवा नगर में मंडल कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस जनों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
हस्ताक्षर अभियान में सैंकड़ों लोगों ने भाग लेकर भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध किया। हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, ब्लॉक प्रभारी कैलाश चावला, सुरेश प्रजापति, डॉ भूपेंद्र मथुरिया, बहादुर शाक्य, बलराम शाक्य, हकीम अहमद, मंडल अध्यक्ष मोहित जैन, राकेश कुशवाहा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष 4 चिराग गर्ग, कार्तिक झरकरिया, रहीश कुरैशी, दीपक शाक्य, बिंदु खान आदि उपस्थित रहे। प्रारंभ में नवनियुक्त प्रभारी कैलाश चावला का सभी कांग्रेस जनों ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया। हस्ताक्षर अभियान का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया एवं आभार अनुसूचित जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष विजय शाक्य ने किया।