विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्म दिवस के अवसर पर ग्वालियर एवं चंबल संभाग में विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा अनेक धार्मिक, रचनात्मक, भोजन एवं फल वितरण, शिव अभिषेक, सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के साथ वृक्षारोपण, कार्यक्रम हुये

**
       
        ग्वालियर :- भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्म दिवस के अवसर पर ग्वालियर एवं चंबल संभाग में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों स्थानो पर श्री तोमर के जन्म दिवस के अवसर पर अनेको कार्यक्रम जिसमें धार्मिक स्थानों पर, भगवान शिव जी का रुद्र अभिषेक, सुन्दर कांड ,हनुमान चालीसा , रचनात्मक कार्यों के तहत, अस्पतालों में भोजन एवं फल वितरण, शिव अभिषेक, वृक्षारोपण, कार्यक्रम सम्पन्न हुए आयोजनो में श्री तोमर जी की धर्मपत्नी श्रीमती किरण सिंह तोमर, बड़े बेटे एवं हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया, ने शामिल होकर पुण्य प्राप्त किया ।
      द्वारकाधीश मंदिर समिति थाटीपुर मुरार ग्वालियर द्वारा भगवान द्वारकाधीश का अभिषेक एवं कन्या पूजन तथा प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभाध्यक्ष श्री तोमर जी कि धर्म पत्नी श्रीमती किरणसिंह जी तोमर शामिल हुई कार्यक्रम मे शहर के प्रबुद्ध नगरीक गण बड़ी तादात।
       गिरगांव महादेव मंदिर मे रुद्राभिषेक का किया जाएगा, एवं की काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा कार्यक्रम आयोजन धर्मवीर सिंह गुर्जर, सनी दंडोतिया ।
    भारतीय जनता युवा मोर्चा वरिष्ठ कार्यकर्ता विवेक सिंह भदोरिया में संयोजन में भजन संध्या का आयोजन किया गया स्थान :- अशोका गार्डन गुड़ा गुड़ी का नाका लश्कर ग्वालियर पर भजन गायिका सुश्री भावना भदौरिया ने देर रात्रि तक भजन गायक कर जनता-जनार्दन का मनमोह लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया थे ।
     धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू महामंत्री जिला भाजपा महानगर ग्वालियर द्वारा राजा मानसिंह तोमर उद्यान ऊरवाई गेट, पर वृक्षारोपण एवं प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना व प्रसादी वितरण कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में जयप्रकाश राजोरिया देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर अशोक जादौन अभय चौधरी श्रीमती करुणा सक्सेना श्रीमती गिरिजा जाटव सहित मंडल के पदाधिकारी गण मौजूद थे।
     भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अग्रसेन चौराहा मुरार पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजक पंकज पाठक, शिव सिंह बघेल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन थे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में मौजूद थे
     पूर्व पार्षद श्रीमती गोरी रिंकू परमार द्वारा आयोजित कोटेश्वर महादेव मंदिर पर शिव अभिषेक एवं भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया मैं पहुंच कर आरती की ।
    आदर्श गौशाला मुरार में गौ सेवा एवं संतों का सम्मान व प्रसादी वितरण किया गया आयोजक, ,अरविंद शर्मा पार्षद, कार्यक्रम में जय सिंह कुशवाहा देवेश शर्मा देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर अशोक जैन अशोक जादौन के प्रमुख रूप से शामिल थे
      ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा सांयकाल 6:00 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया आयोजक अशोक जादौन अध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण, कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर अभय चौधरी कमल मां की जानी नगर निगम सभापति मनोज तोमर शामिल थे ।
    मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी  किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  विवेक शर्मा के नेतृत्व में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पड़ाव ग्वालियर पर  सुंदर सुंदरकांड एवं 501 हनुमान चालीसा का जाप सामूहिक रूप से किया गया प्रसादी वितरण की गई l
      आत्म ज्योति नेत्रहीन कन्या विद्यालय गोले का मंदिर थाने के पीछे कल्पी ब्रिज मुरार ग्वालियर पर दृष्टिहीन कन्याओं के साथ भोजन ग्रहण किया जायेगा आयोजक:-अमरीश शर्मा, अखंड अग्रवाल, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामबरन सिंह गुर्जर मौजूद थे ।
      न्यू जयारोग अस्पताल 1000, विस्तार अस्पताल गेट के पास, हॉकी स्टेडियम के सामने कंपू ग्वालियर पर भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया आयोजक राहुल ढमोले, प्रदेश मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा
     मुरार सात नंबर चौराहा ग्वालियर पर मिष्ठान एवं फल वितरण के साथ ठंडाई वितरण किया गया, आयोजन सिद्धार्थ मुन्ना सिंह राठौड़ थे।
      आत्म ज्योति नेत्रहीन कन्या आवासीय विद्यालय गोले का मंदिर थाने के पीछे, मुरार ग्वालियर पर दृष्टिहीन कन्याओं को साथ केक काटवाकर उपहार साम्रगी वितरण किया गया,आयोजक विवेक चौहान पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर ।
     स्थान सिविल अस्पताल हजीरा,ग्वालियर पर सुन्दर कांड   एवं भोजन प्रसादी वितरण, आयोजित, हिमांशु शर्मा डब्बू ,
     न्यू जयारोग अस्पताल 1000, विस्तार अस्पताल गेट के पास, हॉकी स्टेडियम के सामने कंपू ग्वालियर पर भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया आयोजक, सतपाल सिंह जादौन मंडल अध्यक्ष, राज सिंह भोंडॉ, मंडल उपाध्यक्ष,थे ।
       सुंदरकांड एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम स्थान आनंद नगर ,मां केला देवी मंदिर ""तिकोनिया पार्क"" बोहडापूर ,ग्वालियर आयोजक सौरभ सिंह तोमर थे ।
     अयोग्य धाम अस्पताल परिसर, महलगांव रोड  में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा आयोजन हरिओम शर्मा, द्वारा आयोजित किया गया ।
आज ग्वालियर महानगर में हुए कार्यक्रमों में प्रबुद्ध समाजसेवियों के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन वरिष्ठ, नगर निगम सभापति मनोज सिंह तोमर भाजपा नेता जय सिंह कुशवाहा पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन भाजपा पूर्व अध्यक्ष कमल माकीजानी, पूर्व अध्यक्ष देवेश शर्मा भाजपा जिला महामंत्री गण धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू जवाहर प्रजापति राजू पलैया, ग्वालियर व्यापार मेला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर ग्वालियर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गण वेद प्रकाश शिवहरे एवं सुधीर गुप्ता सहित जिला, मंडल, के पदाधिकारी गाना बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->