प्रेक्षक शर्मा ने स्थानीय निकाय एवं पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण
ग्वालियर । राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय एवं पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य वर्ष-2026 के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी उपेन्द्रनाथ शर्मा को ग्वालियर जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया है। प्रेक्षक शर्मा 11 जून से 15 जून 2026 तक ग्वालियर जिले में रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे। प्रेक्षक शर्मा का मोबाइल फोन नं. 94251-22831 है। प्रेक्षक शर्मा गाँधी रोड स्थित न्यू रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि या मतदाता उनसे संपर्क कर सकता है। प्रेक्षक उपेन्द्रनाथ शर्मा ने गुरुवार को शिवपुरी जिले में भ्रमण कर स्थानीय नगरीय निकाय एवं पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया।