टेवा ए पी आई को रोटरी क्लब रीगल ने सम्मानित किया गया
टेवा ए पी आई इंडिया प्रा लिमिटेड मालनपुर ने हर वर्ष की भांति रक्तदान शिविर का शानदार आयोजन संपन्न किया
पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत बृक्षा रोपण का आयोजन किया मुख्य अतिथि डॉ केशव पाण्डेय समाज सेवी ने एस पी पांडेय के साथ रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल के साथ बृक्षा रोपण भी किया
रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल टीम ने विनय शर्मा एस पी पांडेय पुनीत गुप्ता अमोल सिंह मयक त्रिपाठी संजय शर्मा सभी को सम्मानित किया
डॉ केशव पांडेय ने कहा टेवा ए पी आई मल्टीनेशनल कंपनी है लेकिन यह हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा में अपना अग्रणी स्थान रखती है कोरोना में लोगो की बहुत मदद की गई थी
यह कंपनी सी एस आर में समाज हित मे अच्छे कार्य निरन्तर करती है । विनय शर्मा साइट जनरल मैनेजर पर्यावरण को अच्छा रखने के लिए फैक्टरी में शानदार ग्रीनरी को फैक्टरी प्रबंधन मेंटेनेंस रखते है
प्रतिवर्ष नये वृक्षों का रोपण करते है नियमित उनकी देखरेख होती है रोटेरियन सुधीर त्रिपाठी ने कहा ब्लड का आज तक कोई भी विकल्प नही है । रक्तदान जीवनदान से कम नही है आपका रक्त दूसरों का जीवन है रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर एव जयारोग रक्त इकाई ग्वालियर को दिया गया डॉ राकेश बगेल अजय तिवारी उपस्थित थे दोनों सरकारी ब्लड बैंक का सहयोग प्राप्त हुआ । एस पी पाण्डेय फ़ैक्टरी मैनेजर ने कहा मेरा प्रयास आगामी तीन माह बाद पुनः एक रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल ने सभी को शानदार रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए रोटरी टीम से रोटेरियन डॉ अखिलेश पटेरिया रोटेरियन शशिकांत चतुर्वेदी रोटेरियन डॉ अवनीश शर्मा रोटेरियन गिरिराज गोयल रोटेरियन मनोज चतुर्वेदी रोटेरियन सुधीर त्रिपाठी ने टेवा ए पी आई प्रबन्ध के ऑफिसर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया मनोज चतुर्वेदी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया