अपर आयुक्त राव ने किया जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण
ग्वालियर । आगामी मानसून के मद्देनजर शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने शहर के विभिन्न जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने हाईकोर्ट, मेट्रो टॉवर, सनवैली, ब्लू लोट्स, अलापुर डैम, बीएसएनएल चौराहा आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा निर्देष दिए कि जहा जहां जल भराव होता है वहां अगर जरूरत पड़े तो पानी को डायवर्ट करने के लिए लाइन आदि डालने का कार्य समय रहते कर लें। इसके साथ ही सभी नालों की सफाई कर पानी की निकासी करने के निर्देश दिए। विदित हो कि पिछले वर्ष औसत से अधिक बारिश होने के कारण शहर के कई क्षेत्र डूब क्षेत्र में बदल गए थे। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री अजय शाक्यवार, अजय साहू, उपयंत्री सुशील साहू, स्वास्थ्य अधिकारी गौरव सेन मौजूद रहे।